भारतीय वायु सेना राफ्टिंग एक्सपीडिसन
चमोली
भारतीय वायु सेना समय-समय पर अपने सैनिकों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण देती रहती है। उसी संबंध में सेना ने अपना एक लंबा एक्सपीडिशन जोकि चमोली से ऋषिकेश तक लगभग 205 किमी का होगा। यह एक्सपीडिशन 28 नवंबर को चमोली से शुरू होगा।
इसमें कुल 13 सैनिक व 1 अफसर मौजूद हैं। इससे वायु सेना ही नहीं देश के अन्य लोगों को इस कठिन नदी में राफ्टिंग, पर्यटकों के संसाधन व सेना को विभिन्न आपदाओं में बचाव करने जैसा अनुभव मिलेगा। इस राफ्टिंग प्रशिक्षण का संचालन विंग कमांडर विजय भट्ट, सार्जेंट गौरव व सार्जेंट खत्री जी की देखरेख में चल रहा है।