मां चंडिका दिवारा यात्रा तैयारियों की नवम् बैठक बनातोली सिवाई में आयोजित

खबर शेयर करें

मां चंडिका दिवारा यात्रा तैयारियों की नवम् बैठक बनातोली सिवाई में आयोजित

Chamoli

गुरूवार को मां चंडिका जिलासू दिवारा यात्रा की तैयारी को लेकर दिलबर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बनातोली सिवाई में बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक में समिति सचिव ईश्वर सिंह राणा द्वारा सर्व प्रथम पिछली कारवाही व आय व्यय को बैठक में प्रस्तुत किया गया। बैठक में आये 27 गांवों के सदस्य / भक्तों ने देवरा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर पिछली देवरा यात्रा में रहे पदाधिकारियों, सदस्यों, ऐरवालों व भक्तों ने भी अपने – अपने सुझाव बैठक में प्रस्तुत किये ।बैठक में बांदी गांवों के ऐरवालों की नामावली, देवरा यात्रा प्रवंधन हेतु सहयोग (फांट) की धनराशि उपलब्ध कराई गई। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी व सभी 27 बांदी गांवों के सदस्य / भक्तों द्वारा कहा गया कि रेलवे द्वारा मां चंडिका का धारा पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया था जबकि रेलवे द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही धारे का निर्माण किया जाएगा पर अभी तक निर्माण कार्य नहीं किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि अगर 30 मई तक मां चंडिका का धारा निर्माण नहीं किया गया तो सभी 27 बांदी गांवों के पदाधिकारियों, सदस्यों व भक्तों द्वारा धरना प्रदर्शन व कार्य को बाधित किया जाएगा। इस संबंध में देवरा यात्रा व मां चंडिका देवी मंदिर समिति द्वारा पूर्व में जिला अधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष संदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सहसचिव दर्शन सिंह कंडारी व 27 गांवों के सदस्य व भक्तजनों ने बैठक में भाग लिया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *