विकासखंड पोखरी में सहायक अध्यापकों का फाॅलोअप सेवारत्त प्रशिक्षण हुआ संपन्न ।खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को इंग्लिश स्पीकिंग और अध्यापकों को बांटी प्ररेणादाई पुस्तकें

खबर शेयर करें

 

चमोली
विकासखंड पोखरी में सहायक अध्यापकों का फाॅलोअप सेवारत्त प्रशिक्षण हुआ संपन्न ।खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को इंग्लिश स्पीकिंग और अध्यापकों को बांटी प्ररेणादाई पुस्तकें

विकासखंड पोखरी में शैक्षिक सत्र 2024 – 25 में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन को लेकर एफयलयन प्रशिक्षण-के प्रथम चरण में निपुण विद्यालय केन्द्रों में 115 सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय अनुभव आत्मक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अब विकासखंड स्तर पर दो दिवसीय फाॅलोअप प्रशिक्षण सम्पन्न होने के बाद द्वितीय फेरा 21 से 22 फरवरी तक संचालित हुआ।
प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूरा ने अध्यापकों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षा का माहौल तैयार करने हेतु अपने टिप्स देकर मोटिवेट किया और निर्देशित किया कि विद्यालय में बहुभाषी प्रार्थना सभा अंग्रेजी स्टोरी सीखने एवं छात्रों की बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी शब्दों का अधिक से अधिक उपयोग हो ऐसा वातावरण तैयार किए जाने पर बल दिया। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि हम सब शिक्षा से जुड़े हैं हमारा मुख्य हथियार पुस्तक है अतः सभी अध्यापकों को कहानी एवं किताबें पढ़ने की नियमित आदत होनी चाहिये। उन्होंने छात्र – छात्राओं के लिये स्वयं के प्रयास से अंग्रेजी स्पीकिंग से संवंधित किताबें तथा अध्यापकों को प्रेरणादाई पुस्तकें भी बांटी।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूरा ने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक राम सिंह का विकासखंड में निरंतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने एवं प्रशिक्षण को रोचक पूर्ण एवं उद्देश्य पारक बनाने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है‌।
प्रशिक्षण को संचालित करने हेतु निपुण विद्यालयों से चयनित संदर्भ दाता रमारानी किमोठी, हरेंद्र नेगी, बिना वशिष्ठ, रमेश नेगी सहित तमाम अध्यापक अध्यापिकाऐं संदर्भ दाता के रूप में प्रशिक्षण को संचालित कर रहे हैं। विकासखंड के प्रभारी समन्वयक राकेश भट्ट द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था में आवश्यक संसाधन जुटाने में अपना योगदान दिया जा रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *