डीपीएस देहरादून के 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बरेली रवाना

खबर शेयर करें

डीपीएस देहरादून के 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बरेली रवाना

 

देहरादून।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) देहरादून के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन होने के बाद बुधवार को उन्हें बरेली (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली 41वीं सीनियर एवं 8वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया।

कैडेट पूमसे वर्ग में अभिराज सिंह (अंडर–53 किग्रा), राघव राजपूत (अंडर–59 किग्रा) तथा बालिका वर्ग में तक्ष चमोला (अंडर–29 किग्रा) और दिविका दुआ का चयन उत्तराखंड टीम के लिए हुआ है।

रवाना करने से पहले विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बी.के. सिंह ने खिलाड़ियों को उत्तराखंड टीम का ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि डीपीएस के विद्यार्थी हमेशा खेलों में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी बरेली में जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों का समर्पण और मेहनत निश्चित रूप से उन्हें बेहतर उपलब्धियां दिलाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के कोच एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *