एनटीपीसी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई एएलएस एम्बुलेंस

खबर शेयर करें

चमोली

एनटीपीसी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई एएलएस एम्बुलेंस

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एनटीपीसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। एम्बुलेंस को सभी आवश्यक उपकरणों के साथ मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एनटीपीसी की ओर से उपलब्ध कराई गई एएलएस एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत उपयोगी है। वाहन को यात्रा काल के दौरान यात्रा मार्ग के चिकित्सा इकाइयों से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए तैनात किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *