दूणीमाण्डई में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 55 में से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

खबर शेयर करें

दूणीमाण्डई में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 55 में से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

दुगड्डा /पौड़ी 

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत दूणीमाण्डई में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

आयोजित शिविर के दौरान 8 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि 4 लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान समेत कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए गए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *