नागल ज्वालापुर में अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

खबर शेयर करें

नागल ज्वालापुर में अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

देहरादून:

दून पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्चा लाहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डोईवाला कोतवाली की पुलिस टीम को 8 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नागल ज्वालापुर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय उर्फ बिट्टू नामक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से तैयार कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्चा लाहन (जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया) तथा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्टी और अन्य उपकरण बरामद किए। इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ थाना डोईवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *