मोहब्बेवाला के पास मार्बल्स से भरा ट्रक पलटा देहरादून–सहारनपुर हाईवे पर यातायात बाधित

खबर शेयर करें

मोहब्बेवाला के पास मार्बल्स से भरा ट्रक पलटा

देहरादून–सहारनपुर हाईवे पर यातायात बाधित

देहरादून

सहारनपुर मुख्य हाईवे पर सोमवार को मोहब्बेवाला के पास मार्बल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क पर मार्बल्स फैल गए, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात बाधित हो गया।
घटना के चलते देहरादून से सहारनपुर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों दिशाओं से वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाने और यातायात को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। वहीं एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था संभालने तथा जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए कुछ समय तक इस मार्ग का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *