व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने मुख्य बाजार गौचर में खतरा बने पेड़ों की लापिंग (छंटाई) करने हेतु वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने मुख्य बाजार गौचर में खतरा बने पेड़ों की लापिंग (छंटाई) करने हेतु वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया

नगर क्षेत्र गौचर के मुख्य बाजार में आंधी तूफान व आवागमन में बाधक तथ खतरा बने पेड़ों की लाफिंग (छंटाई) किये जाने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने वन क्षेत्राधिकारी धनपुर रेंज गौचर को ज्ञापन सौंपा।
अपने ज्ञापन में अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा है कि नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में कई स्थानों पर स्थित पेड़ काफी बड़े और घने हो हो चुके हैं। जिनकी शाखाऐं अत्यधिक फैल गई है। इन पेड़ों की बड़ी हुई शाखाऐं बाजार में जहां आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं वहीं आंधी तूफान के समय खतरा बने होने के साथ ही विधुत लाइनों को भी प्रभावित कर रहे हैं।
जनहित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुऐ उक्त पेड़ों की समय रहते हुऐ लाफिंग (छंटाई) किये जाने का वन क्षेत्राधिकारी धनपुर रेंज गौचर से आग्रह किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *