देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2.46 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2.46 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून।

उत्तराखण्ड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कैंट क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा लीची बाग, माल रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर महिला भागने लगी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी साहनी (25 वर्ष) पत्नी बेजू साहनी निवासी बिंदाल बस्ती, देहरादून बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है और पिछले पांच वर्षों से अपने बच्चों के साथ अलग रह रही है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह बिहार से गांजा लाकर देहरादून में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनयता चौहान, कांस्टेबल योगेश सैनी, मनोज शर्मा और महिला कांस्टेबल हेमा पाटनी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *