2027 चुनाव से पहले यूकेडी का जोरदार सदस्यता अभियान, ‘हर घर चर्चा-हर घर पर्चा’ से बढ़ाई सक्रियता

खबर शेयर करें

2027 चुनाव से पहले यूकेडी का जोरदार सदस्यता अभियान, ‘हर घर चर्चा-हर घर पर्चा’ से बढ़ाई सक्रियता

देहरादून।

उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता के बीच यूकेडी भी लगातार सदस्यता अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी हुई है। पार्टी द्वारा “हर घर चर्चा – हर घर पर्चा” अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंच बनाई जा रही है।


इसी क्रम में वार्ड 19 चन्द्रबनी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर कई नए लोगों को दल से जोड़ा गया। साथ ही महानगर उपाध्यक्ष अनिल भंडारी के नेतृत्व में घर-घर जाकर पर्चे वितरित किए गए और लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महामंत्री एडवोकेट किरन रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा ने किया।

अभियान के तहत कैलाशपुर, पित्थूवाला, अमर भारती, भूत्तोवाला, चोयला और पट्टीयोंवाला क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया।


इस अवसर पर पछवादून जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र पंवार, पुष्पा भंडारी, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, आनंद भट्ट, कृष्ण डोंडीयाल, केंद्रीय संगठन मंत्री विपिन चंद्र प्रकाश भट्ट, पछवादून उपाध्यक्ष नीरज सती, उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह, प्राची, कांति देवी, विमल बहुगुणा, अनिता चंद, भावना उनियाल, अनिता देवी, महेश्वरी रावत सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *