सेवा इंटरनेशनल द्वारा नंदासैंण में एक दिवसीय बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

खबर शेयर करें

 

चमोली
सेवा इंटरनेशनल द्वारा नंदासैंण में एक दिवसीय बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

जनपद चमोली के तहत विकास खंड गैरसैंण के अन्तर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र नंदासैण में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत वीडोल केयर के सहयोग से एक बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l


शिविर में 123 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गयाl इसके अलावा शिवि 61रोगियों के नेत्र जाँच, 43 रोगियों का दंत परीक्षण, 28 स्त्री रोगियों की स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच, , 13 आयुष परीक्षण, 78 सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l स्वास्थ्य शिविर में 7 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर की सलाह दी गयी l
शिविर में डा० दिव्या, डॉo सृष्टि, डाo दीपक, डाo अरून द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l शिविर में रक्त चाप जाँच, मधुमेह जाँच, रक्त अल्पता जाँच, बी. एम. आई. परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जाँच भी की गयी /
स्वास्थ्य शिविर में सेवा इंटरनेशनल के जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों की इस श्रृंखला में कर्णप्रयाग विकास खंड के घडियाल सहित 24 मार्च को नारायण बगड़ विकासखंड के कोठली, 25 मार्च को नंदानगर घाट में इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


स्वास्थ्य शिविर में शिविर समन्वयक राहुल रावत, क्षेत्रीय समन्वयक संतोषी कुंवर, फार्मासिस्ट निशा, आकस्मिक चिकित्सा टेक्नीशियन मंजू, दिव्या, आशीष रावत, जसवंत नेगी, सुरेंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *