मामूली टच पर गुंडागर्दी पड़ी भारी: पीछा कर युवकों से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 06 उपद्रवी पुलिस ने दबोचे

खबर शेयर करें

Chamoli 

मामूली टच पर गुंडागर्दी पड़ी भारी: पीछा कर युवकों से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 06 उपद्रवी पुलिस ने दबोचे

पुलिस चौकी सिमली पर शिकायतकर्ता संदीप जोशी पुत्र कृतिबल्लभ जोशी निवासी मण्डलसेरा, बागेश्वर द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने साथियों कार्तिक, शिवा, दीपांशु जोशी एवं कमल के साथ स्कूटी व मोटरसाइकिल से तुंगनाथ से यात्रा कर चमोली बाजार होते हुए कर्णप्रयाग की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कालेश्वर क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल का एक अन्य व्यक्ति की बाइक से हल्का टच हो गया, जिस पर उन्होंने तत्काल माफी भी मांग ली।
इसके बावजूद उक्त व्यक्ति द्वारा अपने साथियों को बुलाकर वाहन से उनका पीछा किया गया और कालेश्वर में उन्हें रोककर उनके साथ झगड़ा-फसाद किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पुनः पीछा करते हुए सिमली बैंड के पास शिकायतकर्ता व उसके साथियों को रोककर मारपीट, अभद्रता करते हुए उनके हेलमेट व मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी सिमली पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया तथा मारपीट व उत्पात करने वाले सभी 06 आरोपियों को मौके से ही पकड़कर कोतवाली कर्णप्रयाग लाया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। जिनमें से अभियुक्त नवीन सिंह एवं संतोष सिंह के नशे की स्थिति में पाए जाने पर उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। सभी 06 आरोपियों से संयोजन शुल्क वसूल कर कड़ी चेतावनी एवं भविष्य में इस प्रकार की घटना न करने की सख्त हिदायत दी गयी।
गिरफ्तार/पकड़े गये व्यक्तियों में नवीन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम मौणा, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 26 वर्ष,
उत्तम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मटियाला, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 24 वर्ष,
संतोष सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोयलक, थाना गैरसैण, उम्र 28 वर्ष, पंकज सिंह पुत्र गजपाल सिंह निवासी कनखुल मल्ला, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 27 वर्ष,
राहुल रावत पुत्र रघुवीर सिंह रावत निवासी ग्राम जैन्टा, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 28 वर्ष,
अरु रावत पुत्र गोकुल सिंह निवासी ग्राम क्वारी कांडा, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से शिकायतकर्ता एवं उसके साथियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद, हेड कान्स्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल अवतार सिंह मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *