चमोली
नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025-26 का शुभारंभ सोमवार को उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० (डॉ०) रीटा शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के मुख्य समारोह संचालक डॉ० नन्दकिशोर चमोला ने मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो० (डॉ०) रीटा शर्मा, मुख्य शास्ता डॉ० संजीव कुमार जुयाल, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत कर की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ० अनिल कुमार ने वार्षिक क्रीड़ा समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन सहित कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० (डॉ०) रीटा शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में भाग लेना ही जीत की पहली सीढ़ी है। उन्होंने पूर्व चैंपियन छात्र अभिनव और छात्रा नेहा से मशाल प्रज्ज्वलित कराकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ कराया।
पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, राहुल सिंह द्वितीय और पंकज सिंह तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में आईशा प्रथम, शिवानी चमोला द्वितीय और सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय तथा राहुल सिंह तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में आईशा प्रथम, नेहा द्वितीय और शिवानी चमोला तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय और कुलदीप तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में आईशा प्रथम, सृष्टि बर्त्वाल द्वितीय और शिवानी चमोला तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सूरज प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय और प्रमोद तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में भावना प्रथम, महक द्वितीय और आईशा तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में पंकज सिंह प्रथम, प्रमोद द्वितीय और सूरज तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में तमन्ना प्रथम, आईशा द्वितीय और भावना तृतीय रहीं।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में पंकज सिंह प्रथम, प्रियांशु रावत द्वितीय और राहुल सिंह तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, भावना द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं। गोला फेंक में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय और कृष बिष्ट तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में भावना प्रथम, नेहा द्वितीय और आईशा तृतीय रहीं।
लंबी कूद में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, राहुल सिंह द्वितीय और कृष बिष्ट तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, पल्लवी द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं। ऊंची कूद में छात्र वर्ग में प्रियांशु रावत प्रथम, कृष बिष्ट द्वितीय और पंकज तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में पल्लवी प्रथम, नेहा द्वितीय और सानिया तृतीय स्थान पर रहीं।
