*राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला – 2024 के सफल आयोजन हेतु प्रथम बैठक 28 सितंबर को राइका गौचर में*
चमोली
राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु प्रथम बैठक 28 सितंबर को राजकीय इंटर कालेज गौचर के सभागार में जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में होनी निर्धारित है।
यह जानकारी देते हुऐ मेलाधिकारी गौचर / उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संन्तोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि 14 नवंबर से 20 नवंबर के मध्य आयोजित होने वाले 72 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला – 2024 के सफल आयोजन हेतु की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संवंध में जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में प्रथम बैठक 28 सितंबर को शनिवार को माध्यह्न 12 बजे से राजकीय इंटर कालेज गौचर के सभागार में होनी निर्धारित है। उन्होंने मेला समिति के सदस्यों से इस बैठक में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
