पेनेशिया हॉस्पिटल के छठवें स्थापना दिवस पर डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,
लोक गायक सौरभ मैठाणी की प्रस्तुति से कार्यक्रम हुआ विशेष
देहरादून।
पेनेशिया हॉस्पिटल ने अपने छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर एक और उपलब्धि हासिल की, जब अस्पताल में नए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर रणवीर चौहान ने अपने संबोधन में हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स को शुभकामनाएं दीं और कहा, “यह अस्पताल हमारे लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। जिस तरह हम भगवान का स्मरण करते हैं, वैसे ही स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। एमरजेंसी की स्थिति में सही समय पर उपचार मिलना बहुत जरूरी होता है, और पेनेशिया हॉस्पिटल इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के गांवों में अभी भी डायलिसिस की सुविधा का अभाव है और इस नए सेंटर से कई मरीजों को जल्द ही राहत मिलेगी। यह कदम न केवल शहर के लोगों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सुविधा बन जाएगा।
रणवीर चौहान ने अस्पताल की पूरी टीम को इसके लिए बधाई देते हुए कामना की कि यह सेंटर पूरे प्रदेश और देश के लोगों के लिए एक उदाहरण बने।
कार्यक्रम का समापन सभी डॉक्टरों और उपस्थित अतिथियों द्वारा डायलिसिस सेंटर की सफलता की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
