उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी ने की मैखुरा के जाबार गधेरे में पुलिया निर्माण कराऐ जाने की मांग*

खबर शेयर करें

*उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी ने की मैखुरा के जाबार गधेरे में पुलिया निर्माण कराऐ जाने की मांग*

चमोली
उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरौं वार्ड श्रीमती अंजना देवी ने ग्राम पंचायत मैखुरा के तल्ला मैखुरा तोक में जाबार गधेरे पर पुलिया निर्माण कराऐ जाने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को दिये गये ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अंजना देवी ने कहा है कि वर्षाकाल में जाबर गधेरे के उफान पर होने के चलते जाबार तोक में रहने वाले सात परिवारों को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे जन हानि होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आग्रह करते हुऐ कहा है कि इस विकट स्थिति को देखते हुऐ संवंधित विभागों से आपदा मद में पुलिया निर्माण करवाया जाय।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *