*राजकीय मेला गौचर की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन हेतु गौचर में 07 अक्टूबर को बैठक*
चमोली
राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों के गठन हेतु 07 अक्टूबर को नगरपालिका गौचर के सभागार में उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा बैठक आयोजित की गयी है।
यह जानकारी देते हुऐ उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग / मेलाधिकारी गौचर श्री संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि 72 वां राजकीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के आयोजन हेतु विभिन्न समितियों के पुनर्गठन किये जाने हेतु सुबह 10 बजे से नगरपालिका के सभागार में होनी वाली बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
