भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का गौचर में जनपदीय सम्मेलन 25 सितंबर

चमोली 

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का गौचर में जनपदीय सम्मेलन 25 सितंबर
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 25 सितंबर को गौचर में आयोजित जनपदीय पत्रकार सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री की अध्यक्षता व जिला अध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सम्मेलन में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, पत्रकारों के अलावा संघ के राष्ट्रीय महासचिव गिरधर शर्मा, देहरादून के अध्यक्ष आशीष डोभाल, प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल, प्रदेश संगठन मंत्री विजयपाल रावत के साथ ही पौड़ी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, रूद्रप्रयाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट,गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस के गौचर नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, प्रदेश प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता कैंथुरा रावत के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति धीरेन्द्र सिंह रावत, नंदप्रयाग नगर पंचायत के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल,जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार आदि तमाम जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं ने बताया कि कार्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पत्रकारों का पंजीकरण,11 से 1 तक सम्मान समारोह के साथ ही डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर व्याख्यान माला इसके बाद भोजन तथा 2 से तीन बजे तक संगठन का विस्तार करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।