रामलीला मंचन से पूर्व गौचर में कामुधेनु रामलीला कमेटी ने शोभायात्रा के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया, 5 बजे से लीला प्रारंभ

गौचर / चमोली।
रामलीला मंचन से पूर्व गौचर में कामुधेनु रामलीला कमेटी ने शोभायात्रा के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया, 5 बजे से लीला प्रारंभ
जन कल्याण लोक सेवा समिति की कामधेनु रामलीला कमेटी गौचर द्वारा नव रात्रि के शुभारंभ पर आयोजित रामलीला मंचन से पूर्व शोभा यात्रा के साथ हनुमान ध्वज विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।

रामलीला मंचन से पूर्व गौचर में कामुधेनु रामलीला कमेटी ने शोभायात्रा के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया, 5 बजे से लीला प्रारंभ

जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के तत्वावधान में नव रात्रि के शुभारंभ पर सुबह रावल देवता मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही रघुनाथ मंदिर तलधारी में रघुनाथ जी की पूजा के उपरान्त हनुमान ध्वज को शोभा यात्रा के साथ राष्टीय राजमार्ग होते हुऐ रामलीला स्थल गौचर मेला मैदान में विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। इस अवसर पर प्रभु श्री राजा राम और हनुमान जी के जयघोष के साथ भारी संख्या में रामभक्त शोभा यात्रा में शामिल हुऐ।
जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि क्षेत्र के आराध्य रावल देवता और प्रभु श्री रघुनाथ जी की पूजा अर्चना के साथ नव रात्रि के शुभारंभ पर शोभा यात्रा के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया गया है। इसके साथ ही आज से प्रतिदिन देर सायं पांच बजे से रात्रि तक रामलीला मंचन का भव्य आयोजन शुरू हो जायेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पंडित मदन मैखुरी, हनुमान के पात्र महावीर रावत, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के पात्र, हारमोनियम वादक गोपाल दत्त धपलियाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य भरत सिंह नेगी, खुशाल सिंह नेगी, पूर्व व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, सतीश शैली, बजरंग दल जिला संयोजक विनीत रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, सचिन बर्त्वाल, , भीम सिंह गुसाईं के अलावा भारी संख्या में राम सेवक मौजूद रहे।