हरिद्वार।
हरिद्वार के पवित्र हर की पौड़ी क्षेत्र में मांस पकाने को लेकर एक बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया है। यह घटना तब सामने आई जब एक खोखा स्वामी द्वारा मांस पकाए जाने की जानकारी तीर्थ पुरोहितों तक पहुंची, जिसके बाद पुरोहित समाज के लोगों ने इस कृत्य का विरोध किया। विरोध के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी।
मामला यहीं नहीं रुका, जब बीच-बचाव के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड ने हस्तक्षेप किया, तो उसे भी डंडों से पीटा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस विवाद के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
