होम्योपैथिक कैंप लगाकर 57 छात्र छात्राओं का किया उपचार

होम्योपैथिक कैंप लगाकर 57 छात्र छात्राओं का किया उपचार

हरिद्वार।

होम्योपैथिक निर्देशक ड़ा. जे.एल फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी ड़ा. विकास ठाकुर के निर्देश के क्रम में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय लंढौरा प्रभारी ड़ा.भगत सिंह ने अपनी टीम के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में स्वास्थ्य कैंप लगाकर 57 स्कूली छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ ही निःशुल्क दवाईयां दी गई।

होम्योपैथिक कैंप लगाकर 57 छात्र छात्राओं का किया उपचार

ड़ा. भगत सिंह ने बच्चों को सुबह जीवन शैली आहार एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य व होम्योपैथिक के बारे जानकारी दी। ड़ा. भगत सिंह ने बताया है की बच्चों को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु स्टैंडी बैनर्स पेनड्राइव पंपलेट एवं औषधि पौधों का वितरण भी किया गया साथ ही होम्योपैथिक एनिमेशन फिल्म की पेनड्राइव दी गई। इस मौके पर मोहम्मद इमरोज, रफत अली आदि मौजूद रहे।