प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मिलावट खोरो की खैर नहीं, 56 किलो बेधता समाप्त मिठाई जप्त कर नष्ट किया।

खबर शेयर करें

दिवाली से पहले प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मिलावट खोरो की खैर नहीं, 56 किलो बेधता समाप्त मिठाई जप्त कर नष्ट किया।

चमोली

दिवाली के नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की बढ़ती चिताओं के कारण तहसील प्रशासन तथा नगर पंचायत थराली ने ताबड़तोड़ छापामारी कर 56 किलो बेधता समाप्त मिठाई जप्त कर नष्ट किया तथा 19 दुकानों का चालान किया।

उप जिला अधिकारी थराली कमलेश मेहता के नेतृत्व में नगर पंचायत थराली की दुकानों तथा होटल का निरीक्षण कर तीन मिठाई की दुकानों से 56 किलोग्राम वैधता समाप्त मिठाई जप्त कर नष्ट किया तथा 19 दुकानों का चालान कर ₹9000 अर्थ दंड वसूल किया और होटलों ढाबों तथा मिठाई की दुकानों में साफ सफाई बरतने की निर्देश दिए इस मौके पर उनके साथ नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ,तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी, नायब तहसीलदार अक्षय पंकज,राजस्व निरीक्षक जगदीश गैरोला, उप निरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी, प्रमोद नेगी, हरीश पोखरियाल, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गौरव बडियारी सहित नगर पंचायत, पशुपालन, वन विभाग,राजस्व तथा पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *