*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर (चमोली) में बहु भाषीय प्रार्थना स्थलीय गतिविधि प्रशिक्षण का 5 दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ*

खबर शेयर करें

*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर (चमोली) में बहु भाषीय प्रार्थना स्थलीय गतिविधि प्रशिक्षण का 5 दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ*

चमोली

बुधवार से प्रारम्भ हुऐ बहुभाषी प्रार्थना स्थलीय गतिविधि प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट गौचर के प्रभारी प्राचार्य लखपत सिंह वर्त्वाल द्वारा किया गया। बहुभाषी प्रार्थना स्थलीय गतिविधि प्रशिक्षण के इस पांच दिवसीय कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर द्वारा जिले के राजकीय आर्दश विद्यालय एवं पीएएम श्री विद्यालयों के अध्यापकों को प्रार्थना स्थलीय गतिविधियों को प्रभावशाली बनाने के लिए बहुभाषीय प्रतिज्ञा समूह गान और संविधान की प्रस्तावना शैक्षिक गतिविधि एवं यू डाईस पीएम श्री की कार्यशाला के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता योगेन्द्र बर्त्वाल द्वारा करते हुऐ कार्यक्रम के औचित्य एवं उद्देश्यों का महत्व बताते हुए अध्यापकों को अवगत कराया गया। इस मौके पर कार्यशाला के सन्दर्भ दाता मनोज हटवाल हिमांशु पंत तथा नन्दकिशोर मिश्रा एवम संस्थान के प्रवक्ता बचन लाल जीतेला उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *