ग्वालदम की हंसिका गडिया बनी चैंपियन, जनपद चमोली में खुशी की लहर।

खबर शेयर करें

ग्वालदम की हंसिका गडिया बनी चैंपियन, जनपद चमोली में खुशी की लहर।

चमोली

विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता मे कुमारी हंसिका गडिया अंडर-19 बालिका वर्ग में राज्य स्तर पर चैंपियनशिप बनी, प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गडिया ने जानकारी देते हुए बताया विकासखंड थराली के राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम की कक्षा 12वीं की छात्रा हंसिका गडिया ने पंतनगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता मे 100 मी दौड़,लंबी कूद,त्रिकुट मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती साथ ही हंसिका ने 4*100 मीटर बालिका वर्ग की रिले रेस में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही हंसिका जनपद चमोली की पहली एथलेटिक्स चैंपियन बनी हंसिका के चैंपियन बनने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, प्रमुख कविता देवी, खंड शिक्षा अधिकारी अनीनाथ , प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम बाला दत्त कुनियाल, प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गडिया, उनके कोच व्यायाम शिक्षक रवींद्र सिंह रावत, एसके कोरंगा,गजपाल सिंह गडिया, नंदी देवी, गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवान, इंद्र सिंह फर्शवान, गुलाब सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी,, आलोक रावत, प्रद्युमन सिंह शाह,खिलाफ सिंह शाह,गब्बर सिंह शाह, कुंदन परिहार, विक्की शाह, जेष्ट प्रमुख महावीर शाह राजेंद्र जोशी हरिश्चंद्र जोशी प्रधान हीरा बोरा, भगवत सिंह फर्शवान, खिलाप सिंह शाह सहित पिंडर घाटी के लोगों ने खुशी व्यक्त कर बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *