चमोली
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कुंड कॉलोनी एवम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय व ईओ नगरपलिका मानवेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप जिला अधिकारी ने जनपद वासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के सभी ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों और आंदोलनकारियों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान नगर पालिका एवं कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
