विकास कार्यो व सड़को के निर्माण में कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी -एसडीएम*

खबर शेयर करें

*विकास कार्यो व सड़को के निर्माण में कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी -एसडीएम*

चमोली

एसडीएम अबरार अहमद पदभार ग्रहण करने के उपरांत एक्शन में आये। और पत्रकारो से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य हर व्यक्ति की मदद करना है। उन्होने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़को को लेकर चिन्ता जताते हुए लोनिवि के इंजिनियरों की बैठक ली। और चेतावनी देते हुए कहा कि सड़को के निर्माण में कोताही बर्दाश्त नही होगी।
उन्होने सड़को को हर हाल में ठीक-ठाक रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पोखरी क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क है, जिस पर एडीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी गत तीन वर्षो से सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य कर रही है। परन्तु समय से पूरा होने के आसार नही है। उन्होने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण व पेंटिंग के कार्य में गुणवत्ता की कमी व समय से काम न होने पर कंपनी पर पैंतीश लाख की पेनाल्टी लगायी। सड़क पर जगह-जगह पेंटिंग उखड़ गयी है। जिसे दुबारा ठीक करने के निर्देश दिए गये है। हालांकि उसके बाद विभागीय इंजिनियरों के साथ कुछ सड़को का निरीक्षण भी किया। जहां-जहां सड़क खराब है,उसे ठीक करने के निर्देश दिए गये। इसकेअलावा नगर पंचायत के निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया। कूड़ा डंपिंग जोन स्थल , व गौसदन का निरीक्षण करते हुए रौता-हरिशंकर -उडामांडा सड़क का भी निरीक्षण किया।एसडीएम ने कहा कि विकास कार्यो में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं जायेगी।
तहसील परिसर में बार संगठन व पिटीशन राइटरो के बैठने की व्यव्स्था न होने से एडवोकेट व पिटीशन राइटर खुले में बैठने को मजबूर है। उन्होने कहा कि बार भवन बनवाने की व्यवस्था की जायेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *