गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ।

खबर शेयर करें

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ।

उत्तरकाशी /उत्तराखंड

सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जिससे पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्षबारी की संभावने जतायी थी
सोमवार को दोपहर से पहले पहाड़ों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई हो गयी जबकि निचले इलाकों में स्क-रुक कर बारिश लगातार जारी है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। धाम सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर में बर्फबारी जारी है। उधर मौसम विज्ञा केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी पिथौरागढ़ बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिलाधिकसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । की राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।
जनपद उत्तरकाशी लुभावने पर्यटक स्थलों/बर्फवारी वाले आकर्षक व मनमोहक स्थलों के लिए जाना जाता है, यदि आप ऐसे स्थानों पर घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान सावधानी जरुर बरतें, जोश में, होश न खोएं ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *