चमोली
*कोलकता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुऐ दुष्कर्म व मर्डर को लेकर पोखरी में स्वास्थ्य कर्मियों व छात्र छात्राओं ने कैंडिल मार्च निकाला*

कोलकत्ता में सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर मर्डर किऐ जाने को लेकर जनपद चमोली के प्रखंड पोखरी मुख्यालय के सीएचसी डाक्टरो व स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओ ने गत मंगलवार को कैंडिल मार्च बस स्टेशन से शुरू करते हुए डामर फील्ड, विनायकधार होते हुए टावर कालोनी में नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन पर आए। और वहां पर सभा की गयी।
डाक्टरो ने कोलकत्ता मे ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर बाद में हत्या की कड़ी शब्दों में निन्दा की और कहा कि वे इस घटना से आहत है। कहा कि महिलाओ पर हो रही इस प्रकार की घटनाएं शर्मसार करने वाली है ।
उन्होने दुष्कर्म करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।और महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्बारा व्यवस्था बनाने की भी मांग की है।
कैंडिल मार्च में डा0 गरिमा सिंघल, डा0 मोहम्मद नईम, डा0 मोहम्मद आजम, डा0 अन्शुमान आग्रह, नर्सिंग स्टाफ नेहा, रोशनी, शारदा, प्रीति सहित पोखरी जीजीआईसी की छात्राएं मौजूद रही।
