गंगोत्री विधायक ने किया बस नया अड्डा निर्माण का स्थलीय निरीक्षण।

खबर शेयर करें

गंगोत्री विधायक ने किया बस नया अड्डा निर्माण का स्थलीय निरीक्षण।

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधायक ने उत्तरकाशी में नया बस अड्डा निर्माण के लिए लीसा डिप्पो स्थित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बताया की लीसा डिप्पो स्थित क्षेत्र नया बस अड्डा निर्माण के लिए एस्टीमेट लगभग तैयार होने वाला है, नव निर्मित बस अड्डे से लीसा डिप्पो तथा पेट्रोल पंप तक पुरा बस अड्डा बनाया जायेगा जिसमें लगभग 100 बड़ी बसों से भी अधिक एवं 500 छोटी गाड़ियों के लिए उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। जिससे आजाद मैदान को पूर्णतः आजादी मिलेगी। लीसा डिप्पो तक बहुमंजिला पार्किंग बन जाने से जाम से भी निजात मिल सकेगी, वहीं सब्जी मंडी भी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने जेसी प्रक्रिया पर काम तेजी से चल रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नये बस अड्डा बन जाने से गाडी पार्किंग जेसी समस्या से नगर क्षेत्र को छूटकारा मिल सकेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *