*मां चण्डिका जिलासू की देवरा यात्रा आयोजन को लेकर ब्रह्मकोटि की खाल गांव में हुई सातवीं बैठक*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*मां चण्डिका जिलासू की देवरा यात्रा आयोजन को लेकर ब्रह्मकोटि की खाल गांव में हुई सातवीं बैठक*

विकासखंड पोखरी के जिलासू गांव में स्थित मां चंडिका की देवरा यात्रा आयोजन को लेकर जिलासू मां चंडिका देवी के 27 बांदी गांवों के लोगों की सातवीं ब्रह्मकोटी बैठक खाल गांव में संपन्न हुई।
रविवार को ब्रह्मकोटी खाल गांव में हुई मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा की तैयारियों को लेकर मां चंडिका के 27 बांदी गांवों से आये सदस्यों ने आपस में व्यापक विचार विमर्श कर इस वर्ष आयोजित होने वाली मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा को सुसम्पन रूप में आयोजित किऐ जाने के बारे में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
सातवीं ब्रह्मकोटि बैठक की अध्यक्षता, मठपति श्री दिलबर सिंह चौहान जी ने करते हुऐ सभी के सुझावों को बैठक में शामिल किया। तथा मां चंडिका देवी मंदिर समिति की पिछले आय व्यय को समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा बैठक में प्रस्तुत किया गया। ब्रह्मकोटि खाल गांव के पण्डित जनों ने सर्व सहमति से निर्णय लेते हुऐ ब्रह्मकोटि खाल से चंद्र बल्लभ बेंजवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में 27 बांदी गांवों के सदस्य व भक्त जन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *