भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिन पर किया याद।

खबर शेयर करें

भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिन पर किया याद।

चमोली
भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को उनके जन्मदिन पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने विकास खंड देवाल के पूर्णा मे डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विधायक टम्टा ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान डॉ0 अम्बेडकर की देन है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखकर संविधान का निर्माण किया। अपने जीवन पर्यन्त समाज के दबे-कुचले, शोषित ओर पिछड़े वर्ग के लोगो के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। बाबा साहब समतामूलक समाज के परिचायक थे, वे देश में सामाजिक स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने भारत के संविधान निर्माण केे साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। देश के युवा वर्ग को संदेश दिया कि ’खुद उठो, दूसरों को उठाओ और शिक्षित बनों, संगठित होकर संघर्ष करो। भारत की विषमतावादी मानसिकता को समाप्त करने के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया। भारतीय समाज की एकरूपता में उनका सराहनीय योगदान रहा है। समाजोत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट,मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा,लखन सिंह रावत,रमेश गडिया,नरेंद्र बागड़ी,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राम, देवेंद्र प्रकाश,गोविंद सोनी हरीश सोनी, अध्यक्ष युवक मंगल दल विवेक कुमार,महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *