धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस- चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र कठूड़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़
चमोली
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड के बच्चों ने धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग की ओर से बीआरपी लक्ष्मी तोपाल व सीआरपी अंशिका ने किया।

विद्यालय के शिक्षकों द्धारा बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया व विध्यालय में प्रत्येक प्रतिभागी को पुरूस्कृत भी किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए बीआरपी लक्ष्मी तोपाल ने कहा कि आज स्कूल के बच्चों में सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है।

जो आज हर विध्यालय के छात्रों के बीच होना चाहिए। सीआरपी अंशिका ने कहा कि बाल दिवस पर जिस तरह बच्चों के कार्यक्रम देखने को मिले, वास्तविक में बहुत सुन्दर था, आज का बच्चा हमारे देश का भविष्य है। वही शिक्षक श्री ऋषि प्रसाद थपलियाल ने कहा कि बाल दिवस का यह पर्व वास्तविक एक लोक पर्व का रुप ले रहा है। वही समाजिक सरोकारों से जुड़े सुनील नाथन बिष्ट ने बच्चों को पुरूस्कार के रूप में प्रतिभागियों को बैंग व टिपिंन वितरण किये। कार्यक्रम का समापन स्कूल की भोजन माता राखी बिष्ट ने मिष्ठान्न वितरण करके किया।
