गौचर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम के गीतों व जागरों पर जमकर थिरके दर्शक*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।
*गौचर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम के गीतों व जागरों पर जमकर थिरके दर्शक*

73 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पाचवीं संध्या वचछणस्यूं मण्डाल ग्रुप रूद्रप्रयाग, लोक गायिका खुशी जोशी व लोक गायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही।


सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने संयुक्त रूप से किया। वचछणस्यूं मण्डाल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पांडव लीला का शानदार मंचन किया गया। तत्पश्चात मंच पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंची लोक गायिका खुशी जोशी की प्रस्तुति भगवती स्तुति, तू रूछी मय्या ऊंचा ऊंचा पहाड़ों मा, मेरी मय्या नो दिनों नो रातों मां तेरी ज्योति जलि रे, मै घास काटुलू तू पूला बाधली,लाली हो लाली हो सुआ, अल्मोड़ा विदेशी आयूं टैक्सी मा, हाय ककड़ी झिल्ले लोण पिसी सिल्ले मा, आदि प्रस्तुतियों ने खूब नचाया।
अपनी प्रस्तुति देने जब प्रीतम भरतवाण व उनकी टीम मंच पर पहुंची तो दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। भू वैकुंठ जय हो बद्रीनाथ धाम की,हिमवन्त देश होला, बंग्ला देश काला डांडा लडे लगीं च,सरूली मेरू जिया लगीगे,रूमा झुमा संध्या झूमीं ऐगी,धयाणी बल फोटो की मशीन, के साथ जागर की शानदार प्रस्तुतियां पर दर्शक देर खूब नाचे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।
इस मौके पर एसडीएम,सोहन सिंह रांगण,विजय प्रसाद डिमरी, गोविंद सिंह, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की टीम के अलावा भारी संख्या में दूर दराज से आए हुए दर्शक मौजूद थे।
मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मेलाधिकारी गौचर ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, अरूण मैठाणी, मोहन सिंह भंडारी, मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, सुनील पंवार,सीओ चमोली सूरजीत पंवार,ईशवरी मैखुरी, राजेश नेगी, देवेन्द्र नेगी, अनूप नेगी, गौरव कपूर, बिनोद कनवासी, सूरेन्द सिंह कनवासी, विनीत रावत, मनोज शाह उप सेनानी भातिसी पुलिस, संतोष कुमार, राजेश नेगी, देवेन्द्र नेगी आदि को प्रतीक चिन्ह शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सहकारी समिति गौचर के अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, महादेव बहुगुणा, डा कैलाश शैली, कैलाश केडियाल, सुनील पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, पालिका सभासद पूनम रावत, वन्दना राणा, काजल भंडारी, विनीत रावत, बीरेंद्र नेगी, रोशनी नेगी, सभासद ममता आर्य, विनोद कनवासी, दिनेश बिष्ट, दर्शन कंडारी, अजय किशोर भंडारी आदि जनप्रतिनिधि व समाजसेवी कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *