चमोली
*नगरपालिका क्षेत्र गौचर के सात गांवों की आराध्य कालिंका देवी के तीन दिवसीय मायका प्रवास को लेकर पनाई सेरा देवी मंदिर में तैयारियां हुई पूर्ण* *कल आयेगी देवी मां पनाई सेरा*

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के सात गांवों की आराध्य कालिंका देवी के तीन दिवसीय मायका प्रवास पर आने को लेकर मायके पक्ष के द्वारा देवी मंदिर पनाई सेरा में तैयारियां पूरी कर दी गई है। देवी पाठ और विधि-विधान के साथ देवी मां को खुश करके 11 सितम्बर को ससुराल विदा कर दी जाएगी।
कालिंका देवी मंदिर समिति पनाई सेरा के अध्यक्ष जगदीश कनवासी और सचिव राकेश लिंगवाल ने बताया कि सात गांवों की आराध्य कालिंका देवी तीन दिवसीय मायका प्रवास पर 08 सितंबर को मायका आ रही है। तीन दिन मायका में रहने के बाद 11 सितम्बर को देवी मां वापस अपने ससुराल भट्टनगर स्थित मंदिर के लिए विदा हो जाएगी।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पनाई सेरा स्थित देवी मंदिर में विराजमान देवी मां अपने भक्तों और दियाड़ियो को दर्शन व आशीर्वाद देगी। वहीं मायका पक्ष के लोगों द्वारा भी देवी मां के स्वागत सत्कार में पूजा अर्चना कीर्तन भजन के साथ मां को चूड़ियां, बिन्दियां, चुनेरियां , ककड़ी,मुगरी व नैवेद्य आदि भैंट की जायेगी।
