भारत का सुप्रसिद्ध इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर उत्तराखंड एवं उसकी राजधानी देहरादून वासियों के दिलों में बस चुका है I

खबर शेयर करें

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में महिलाओं को खूब भा रही

देहरादून 

भारत का सुप्रसिद्ध इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर उत्तराखंड एवं उसकी राजधानी देहरादून वासियों के दिलों में बस चुका है I आज शनिवार को सर्द मौसम होने के बावजूद मेले में सुबह से ही खरीदारों एवं यहां पर स्थापित फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोग उमड़े रहे I
स्थानीय बन्नू स्कूल के विशाल ग्राउंड में आयोजित मेले के अंदर आकर्षक ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी की खरीदारी के लिए महिलाओं का आकर्षण काफी अधिक देखने को मिला और जमकर खरीदारी की गई I इस आर्गेनिक बंबू क्रोकरी पर चीन, जर्मन, असम और ताइवान की बहुत ही सुंदर आकर्षक ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी के अनेक घरेलू आइटम उपलब्ध हैं I महिलाओं ने जमकर इस क्रोकरी की खरीदारी करने में बढ़-चढ़कर दिलचस्पी दिखाई I शाही मेहमानों के लिए यह क्रोकरी काफी लोकप्रिय बताई जाती है I ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी के आइटमों में आकर्षक कई प्रकार की ट्रे, प्लेटें, कटोरिया, डिनर सेट आदि शामिल हैं I दिल्ली के संजय सेठी और मीनू सेठी के इस स्टॉल पर आज महिलाओं ने काफी अधिक खरीदारी कर अपना उत्साह दिखाया I
इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में इसके अलावा लेदर से बने बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर बैग जैकेट महिलाओं के लिए पर्स के साथ ही पुरुषों के लिए भी बेहतरीन पॉकेट पर्स के अलावा काफी अधिक लेदर के आइटम उपलब्ध है I यहां पर भी आज शनिवार को खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही I आज के मेले में मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए गर्म कुर्तियां, गरम सूट के अलावा गरम शॉल तथा अनेक प्रकार के पर्दे व अन्य सामान को लेकर भी रहा I महिलाओं एवं यूतियों ने इस गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी भी की I सर्द मौसम में बादलों में छिपी धूप के बावजूद भारी संख्या में आज शनिवार के दिन मेले में भारी संख्या में खरीदार उपस्थित रहे I बेहतरीन एवं शाही तथा आकर्षक सामान की खरीदारी करने के साथ ही लोगों ने फूड कोर्ट पहुंच कर भी विभिन्न जायेकेदार व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी I फूड कोर्ट में लखनऊ की स्पेशल तंदूरी गुड़ की चाय, अमृतसरी नान, दिल्ली के स्पेशल छोले भटूरे, सिक्किम के चाइनीस फूड, महाराष्ट्र के स्वादिष्ट फूड, दिल्ली की स्वादिष्ट चाट तथा अन्ना डोसा, राजस्थान के देसी फूड, कुल्लू मनाली के मशहूर लड्डू आदि का भरपूर स्वाद लोगों ने जमकर लिया I


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *