अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पोखरी में धूम धाम से मनाया गया

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पोखरी में धूम धाम से मनाया गया

गुरुवार को देश की दशा और दिशा बदलने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा नगर मंडल पोखरी ने नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत की अध्यक्षता में विनायकधार में समस्त भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष व थालाबैड वार्ड से सम्मानित।जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र राणा , पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चमोला,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, पूरा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित रावत, त्रिलोचन सती, मंडल महामंत्री प्रदीप चौहान, गोपाल रावत , पंचायत सदस्य श्रीमान संतोष नेगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परम श्रद्धेय अटल जी की कविताओं से हमें सीख लेनी चाहिए। जो कल थे वह आज नहीं है। जो आज हैं वह कल नहीं होंगे। होने न होने का क्रम इसी तरह चलता रहेगा। हम हैं हम रहेंगे यह भ्रम भी सदा पलता रहेगा ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *