कर्णप्रयाग के अंशुल रावत बने अभाविप के गढ़वाल सह संयोजक

खबर शेयर करें

 

चमोली। 

कर्णप्रयाग के अंशुल रावत बने अभाविप के गढ़वाल सह संयोजक
‌‌ देहरादून में हुऐ दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें कर्णप्रयाग से अंशुल रावत को गढ़वाल सहसंयोजक, भुवन, लक्ष्मण, बबली को प्रदेश कार्यकारणी का दायित्व प्राप्त हुआ। नगर मंत्री यश खण्डूड़ी की अध्यक्षता में सभी नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं तथा, ढोल नागड़ो से स्वागत किया गया।
नगर मंत्री यश खण्डूडी ने सभी कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी और abvp कर्णप्रयाग को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परिषद का कर्णप्रयाग के कार्यकर्ताओं पर विश्वास होने के चलते ही कर्णप्रयाग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है।
नव नियुक्त गढ़वाल सह संयोजक अंशुल रावत ने नगर मंत्री यश खण्डूडी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर्णप्रयाग के तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि परिषद ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है। जिस कारण मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी मिली। मैं अपनी जिम्मेदारी को सच्चे मन से निभाऊँगा और सम्पूर्ण गढ़वाल में युवाओं के जीवन में अभाविप के महत्व को बताऊंगा।
इस मौके पर भुवन, लक्ष्मण, बबली ने भी परिषद का धन्यवाद किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *