सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एन.एस. एस. शिविर हुआ संपन्न चमोली 

खबर शेयर करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एन.एस. एस. शिविर हुआ संपन्न

चमोली 

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के अन्तर्गत संचालित भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर का सात दिवसीय विशेष एन. एस. एस. शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरूस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।


इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि विनीत रावत, वार्ड नंबर 6 नगर पालिका परिषद गौचर, अति विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक कालेज गौचर अनुज कुमार, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र राणा सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 3, भूतपूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह रावत, भूतपूर्व सैनिक लखपत सिंह नेगी आदि शामिल रहे।


सात दिवसीय विशेष शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल साक्षरता, बैंकिंग साक्षरता एवं स्वच्छता जैसे विषयों की जानकारी बस्ती के लोगों को दी गई। मुख्य अतिथि विनीत रावत, वीरेंद्र राणा, अनुज कुमार एवं त्रिलोक सिंह रावत ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी ने अपने मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों को जानकारी दी कि एन एस एस का मुख्य उद्देश्य स्वयं की प्रेरणा से सेवा के माध्यम से शिक्षा देना है।यही भाव सदैव मन में बनाए रखना चाहिए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *