वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के जवाब के दौरान लोकसभा में एक विपक्षी सांसद सोते हुए पाए गए। विपक्षी सांसद को सोते हुए देख गिरिराज सिंह समेत कई सांसदों की हंसी छूट गई। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गिरिराज सिंह को ‘दादा सो गए, दादा सो गए’ और हंसते हुए देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश किया। विधेयक पर जवाब देने के दौरान किरेन ने विपक्षी सांसद की ओर इशारा करते हुए कुछ सवाल किया, लेकिन उस दौरान बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की नजर विपक्षी सांसद पर पड़ गई जो उस संसद सत्र के दौरान सो रहे थे।
‘वो रात में क्या कर रहे थे मैं ये नहीं पूछुंगा’
विपक्षी सांसद को सोते हुए देख सबकी हंसी निकल गई और ‘दादा सो गए-दादा सो गए’ बोलने लगे। इसी बीच किरेन ने चुटकी लेते हुए विपक्षी सांसद को कहा कि ‘इसलिए मैनें कहा ना आप हर समय मत बोलिए नींद आ जाएगा आपको।’ उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि ‘वो रात में क्या कर रहे थे मैं ये नहीं पूछुंगा।’
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024
अगर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पारित हो जाता है, तो वक्फ संपत्तियों के विनियमन पर सरकार का नियंत्रण काफी हद तक बढ़ जाएगा। इसी का विपक्षी सांसदों ने विरोध किया और इसे ‘असंवैधानिक’ और ‘कठोर’ करार दिया है।
