आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला व आयुष विभाग ने सैनू गांव के विद्यालयों में आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Chamoli
आयुष विभाग चमोली एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला द्वारा कर्णप्रयाग क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सैनू में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में 25 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई और योग अनुदेशक सतेन्द्र कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर डाक्टर हिमांशु डिमरी ने ताड़ासन व वृक्षासन का महत्व बताते हुऐ सभी विद्यार्थियों को भविष्य में व्याधियों से बचने के लिये इसे नियमित रूप से करने की सलाह दी। तथा 25 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई।
शिविर में श्रीमती मंजू रतूड़ी, विश्वकर्मा, लक्ष्मण नेगी, पार्थ, काव्या, आरोही, सारिका, कृष, अर्पित सहित चिकित्सालय स्टाफ डा. हिमांशु डिमरी, संजोग कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
