उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की छात्रा अदिति का चयन राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति में चयन होने पर जताई गई खुशी

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की छात्रा अदिति का चयन राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति में चयन होने पर जताई गई खुशी

गौचर के समीपवर्ती गंगा घाटी के गांव में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की छात्रा अदिति का चयन राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में होने पर स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओं, अभिभावक संघ, तथा ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुऐ बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी है।
ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर ने कहा कि ग्राम निवासी महेन्द्र लाल की पुत्री कक्षा आठवीं की छात्रा अदिति ने राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा क्वालिफाइड किया है जो विद्यालय व गांव के लिए खुशखबरी है। बालिका अदिति का चयन विद्यालय में अध्यनरत अन्य बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, शिक्षक आनन्दमणि देवली, राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, देवेन्द्र कुमार, रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल पुरोहित, निक्की पंवार लिपिक सुनील जग्गी, कार्यालय सहायक पुष्पेन्द्र रावत सहित सहित एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी शिक्षक – अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार अभिभावकों ने छात्रा अदिति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुऐ उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *