मिनी स्टेडियम के नाम पर प्राकृतिक मैदान को खोदने का आरोप अतिक्रमण की जताई आशंका कुलसारी में बन रहा है मिनी स्टेडियम, ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत

खबर शेयर करें

मिनी स्टेडियम के नाम पर प्राकृतिक मैदान को खोदने का आरोप अतिक्रमण की जताई आशंका
कुलसारी में बन रहा है मिनी स्टेडियम, ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत

 थराली/चमोली 

कुलसारी में निर्माणाधीन स्टेडियम के लिए चयनित भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने की है। एसडीएम को ग्रामीणों ने पूरी भूमि का सीमांकन कर चारदिवारी करने की मांग की। साथ ही स्टेडियम का निर्माण मानकों के अनुरूप करने की मांग की है।
कुलसारी के मल्ला बगड़ मेंं मिनी स्टेडियम बनाने के लिए लगभग एक करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। भारतीय कोऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण निगम कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने अतिक्रमण की आशंका जताई है। कुलसारी के पूर्व प्रधान खिलाप सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि खेल मैदान के नाम पर प्राकृतिक रूप से बने मखमली घास के मैदान को बड़ी-बड़ी एलएनटी मशीनों से छह फीट तक खोदा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मैदान पर अतिक्रमण की आशंका भी है। ऐसे में मैदान का सीमांकन कर चारदिवारी की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भटट ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य इस्टीमेट के आधार पर ही होगा। इसके अलावा जो जगह बचेगी उसका सीमांकन किया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अपर सहायक अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि कार्य मानकों के अनुसार ही होगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *