AIIMS ऋषिकेश से चिकित्सकों को लेकर जा रहा हैली केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त।

AIIMS ऋषिकेश से चिकित्सकों को लेकर जा रहा हैली केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त।

केदारनाथ/

केदारनाथ धाम में आज सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान फिसलकर ज़मीन पर जा गिरा।हादसे में हेलिकॉप्टर को गंभीर क्षति पहुँची है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

AIIMS ऋषिकेश से चिकित्सकों को लेकर जा रहा हैली केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हेलिकॉप्टर एक निजी एविएशन कंपनी का था।और मेडिकल सेवा के तहत AIIMS ऋषिकेश में अनुबंधित था,और आज यह डाक्टरों की टीम को लेकर केदारनाथ पहुंचा था। लैंडिंग के वक्त हैलीपैड के पास संतुलन बिगड़ने से वह पास की ढलान पर पलट गया।मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और हेलीकॉप्टर ऑपरेटर की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पायलट और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।प्रारंभिक जांच में तकनीकी गड़बड़ी और मौसम की भूमिका की संभावना जताई जा रही है।

 

ADM रुद्रप्रयाग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें हेलिकॉप्टर ज़मीन पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है और आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं।