राउमावि मलारी देवलीबगड़ की अनन्या का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

चमोली 

राउमावि मलारी देवलीबगड़ की अनन्या का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलारी देवलीबगड की छात्रा अनन्या राणा का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री निरंजन प्रसाद डिमरी और मार्गदर्शक शिक्षक बीरेंद्र सिंह नेगी, जयकृत सिंह रावत, अनिल मेवाड़, शिव लाल कोहली और महाबीर नेगी ने छात्रा अनन्या राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद डिमरी सहित अध्यापकों ने बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ कहा कि अनन्या राणा पड़ने में अच्छी और विद्यालय गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है। इससे पूर्व भी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलारी की छात्रा रिधिमा का इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विद्यालय की प्रगति पर प्रधानाध्यापक डिमरी जी ने संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं देवलीबगड के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *