देहरादून में पहली बार आर्किटेक्चरल एक्सपो का आयोजन
देहरादून।
देहरादून में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आर्किटेक्चरल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जो आर्किटेक्चर, इंटीरियर और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और तकनीकों को प्रदर्शित करेगा। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, क्रॉस रोड, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आर्किटेक्ट्स और उद्योग के बीच एक सशक्त और व्यावसायिक संवाद स्थापित करना है, जिससे स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। देवभूमि आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, ठेकेदारों और विद्यार्थियों के लिए नेटवर्किंग, ज्ञान-वर्धन और व्यावसायिक अवसरों का एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।
आयोजक माइंडस मीडिया एंड मैनेजमेंट प्रा0 लि0 के निदेशक इन्द्र ढिंगरा और बी एस राणा ने बताया कि आर्चक्स देहरादून से न केवल शहर बल्कि पूरे उत्तराखंड की निर्माण और डिज़ाइन इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। देवभूमि आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डी के सिंह ने कहा कि यह आयोजन देहरादून के आर्किटेक्ट्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ उन्हें राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स, नई तकनीकों और प्रोफेशनल नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।