माघ मेले में यातायात नियमों व प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता अभियान ।

खबर शेयर करें

माघ मेले में यातायात नियमों व प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता अभियान ।

उत्तरकाशी 

रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) के दौरान एआरटीओ सुश्री सुवर्णा नौटियाल, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल एवं रेडक्रॉस सोसायटी उत्तरकाशी के चेयरमैन एम.पी. जोशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस, एआरटीओ विभाग एवं रेडक्रॉस की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मेलार्थियों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों तथा प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रेडक्रॉस की टीम ने लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों एवं बेजुबान मवेशियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्राथमिक उपचार की जानकारी और आवश्यक सावधानियां भी बताई गईं।
यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सजग करते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग, तीन सवारी जैसे यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की सहायता करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया तथा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *