चमोली
बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग ने किया मंत्री भरत सिंह चौधरी का भव्य स्वागत, बार भवन निर्माण व परिवार न्यायालय स्थापित करने की मांग की
बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग ने केबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का भव्य स्वागत करते हुऐ कर्णप्रयाग में बार भवन निर्माण और परिवार न्यायालय की स्थापना किऐ जाने की मांग की है।
बार भवन में आयोजित जनपद की भौगोलिक स्थिति को देखते हुऐ बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग काफी समय से कर्णप्रयाग में भी परिवार न्यायालय स्थापित करने की मांग करते आ रहा है। कहा गया है कि जब तक नियमित परिवार न्यायालय स्थापित न हो जाए तब तक कर्णप्रयाग, थराली, गैरसैंण व नारायणबगड़ तहसील से संवंधित परिवार वादो की सुनवाई का क्षेत्राधिकार अपर जिला जज कर्णप्रयाग को दिऐ जाने की कृपा की जाय।
सचिव बार एसोसिएशन भुवन नौटियाल के संचालन में हुऐ स्वागत समारोह में उपाध्यक्ष दिनेश नैनवाल, रणजीत सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष जेपी सेमवाल, अनुज डिमरी, रणजीत सिंह कंडवाल, जगदीश पुरोहित, अशोक डिमरी, संजय हटवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि बार एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।