मां नंदा की विदाई से पूर्व सिद्धपीठ देवराड़ा मे हुआ भव्य आयोजन थराली।

खबर शेयर करें

मां नंदा की विदाई से पूर्व सिद्धपीठ देवराड़ा मे हुआ भव्य आयोजन

थराली।

मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा छह मास अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास के बाद वृहस्पतिवार 25 दिसंबर पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को अपने मायके सिद्धपीठ कुरूड़ के लिए रवाना होगी। मां नंदा की डोली की विदाई से पहले बुधवार को देवराड़ा मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने मां नंदा के दर्शन किये। मंदिर समिति के सदस्यों, गौड़ पुजारियों एवं भक्तों ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल, देवराड़ा, लोल्टी, थाला, भेंटा, भकार, माल बज्वाड़, तुंगेश्वर,मेल्ठा, बूंगा की महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी और देवी जागर की प्रस्तुतियां दी। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मां नंदादेवी की डोली कल यानि वृहस्पतिवार को 11 बजे विधि-विधान और पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह से बाहर निकलेगी और अपने प्रथम पड़ाव बज्वाड़ के लिए प्रस्थान करेगी और 20 पड़ाव के बाद उत्तरायण पक्ष में सिद्धपीठ कुरूड़ पहुंचेगी। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल, कुरूड़ के अध्यक्ष नरेश गौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्बल सिंह गुसांई, विरेंद्र सिंह,मोहन प्रसाद देवराड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन चतुरा, डा0 हरपाल सिंह नेगी, गौरा देवी आदि उपस्थित थी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *