आयुष विभाग चमोली के सौजन्य से आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला ने गांवो में किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

खबर शेयर करें

Chamoli 
आयुष विभाग चमोली के सौजन्य से आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला ने गांवो में किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बुधवार 25 मार्च 2026 को आयुष विभाग उत्तराखण्ड एवं चमोली के सौजन्य से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला द्वारा कर्णप्रयाग क्षेत्र की कन्नौठ ग्राम सभा में कन्नौठ ग्राम, सिमल्ट ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 22 ग्राम वासियों ने निशुल्क स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में अधिकांश रोगी उच्च रक्तचाप , मधुमेह एवं संधिगत वात के पाऐ गये, जिन्हें डॉक्टर हिमांशु डिमरी द्वारा उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया। तथा आहार संबंधी परहेज बताया गया और निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गई ।
डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने बताया कि यदि उचित खान पान एवं परहेज किया जाए तो ऐसे रोगी केवल इसी माध्यम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। आहार चिकित्सा एवं पथ्य अपथ्य पालन पर जोर देते हुए उसका महत्व समझाया ।भोजन में सेंधव लवण का प्रयोग करें । अधिक मिर्च मसालें गरम मसालें खट्टे एवं तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
शिविर में मौजूद लोगों को सूर्यास्त के पश्चात कम से कम भोजन करने एवं रात्रि में दूध से बने डायरी पदार्थों का परहेज करने, रात्रि में दही एवं चावल का त्याग करने की सलाह दी गई। इसके अलावा योग आसनों में अनुलोम विलोम भ्रामरी एवं कपालभाति का नियमित प्रयोग करने तथा साथ ही साथ संधिगत शूल के रोगियों और उच्च रक्तचाप के रोगियों की उचित मर्म चिकित्सा परामर्श दिया गया । उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के रोगियोंको नियमित रूप से रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की मॉनिटरिंग करने की सलाह दी ।
शिविर में सभी स्टाफ गणों ने अपना सहयोग दिया, जिनमें फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार , योग अनुदेशक सतेंद्र कोहली के अलावा सुशीला देवी, गायत्री देवी, विक्रम सिंह कंडारी, सरोजनी देवी आदि उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *